फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गेहूं की कटाई के बाद साठा धान की रोपाई शुरू

Fri, 03 May 2024 11:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
चौसाना में किसानों द्वारा की गई धान की बुवाई।
विज्ञापन
शामली। गेहूं की कटाई के बाद अब साठा धान की रोपाई शुरू हो गई है। जिले के ऊन तहसील में साठा धान की बुआई कई दिनों से की जा रही है।
विज्ञापन


जिले में गेहूं की फसल की कटाई और थ्रेसिंग कार्य अभी खत्म हुआ है। हालांकि, कुछ स्थानों पर गेहूं कटाई का कार्य चल भी रहा है। यमुना खादर के क्षेत्रों में गेहूं कटाई के बाद ही किसानों ने साठा धान की बुआई शुरू कर दी है। शामली तहसील के सेवापुर गांव से लेकर हरियाणा के करनाल जिले की सीमा तक ऊन तहसील क्षेत्र में साठा धान की बुआई शुरू कर दी गई है। जिला कृषि अधिकारी प्रदीप यादव के मुताबिक जिले के ऊन तहसील में 115 हेक्टेयर क्षेत्रफल में साठा धान की बुआई होती है। उनका कहना है कि साठा धान की फसल दो से तीन माह में पककर तैयार हो जाती है। साठा धान की फसल की कटाई के बाद किसान मुख्य धान की फसल का समय आने के बाद उसकी बुआई करके दूसरी फसल लेते है। शीघ्र ही किसानों को धान की बीज वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें