फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र में 16 अमृत सरोवर बनने के बाद भूजल स्तर में होगा सुधार

विज्ञापन
कैराना के बुच्चाखेडी में अमृत सरोवर की खुदाई करते मनरेगा मजदूर - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
अमृत सरोवर बनने के बाद भूजल स्तर में होगा सुधार
विज्ञापन

कैराना। सरकार की अमृत सरोवर योजना के तहत कैराना ब्लॉक में 16 तालाबों का चिह्निकरण किया गया है। इसमें से 13 तालाबों का जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण ग्राम पंचायतों की ओर से तेजी के साथ कराया जा रहा है, जबकि बाकी तीन अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य क्षेत्र पंचायत द्वारा कराया जाएगा।
अमृत सरोवर योजना के तहत कैराना ब्लॉक की ग्राम पंचायत ऐरटी, बुच्चाखेड़ी, जगनपुर, जहानपुरा, कैराना देहात, झाडखेड़ी, भूरा, इस्सोपुर खुरगान, बीबीपुर हटिया, तीतरवाड़ा, गंदराऊ, जंधेडी व गोगवान में मनरेगा के मजदूरों द्वारा तालाबों की साफ सफाई, खुदाई व सुंदरीकरण का कार्य बहुत तेजी के साथ कराया जा रहा है, जबकि 3 ग्राम पंचायतों ऊंचा गांव, सहपत व बुच्चाखेड़ी में क्षेत्र पंचायत द्वारा अमृत सरोवर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

अमृत सरोवर का क्षेत्रफल एक एकड़ से अधिक होगा और इसके अंदर 10 हजार घन मीटर से अधिक पानी भरा होगा। अमृत सरोवर 3 मीटर तक गहरा होगा और तालाब में गांव से पानी आने व निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी। तालाब के चारों ओर पटरी बनाई जाएगी, जिससे तालाब के चारों और ग्रामीण सुबह के समय टहल सकें। तालाब में पशुओं को पानी पीने के लिए तालाब किनारे सीढ़ीनुमा रास्ता बनाया जाएगा। झंडा फहराने के लिए एक पक्का चबूतरा बनाया जाएगा। अमृत सरोवर के पास ही हराभरा अमृत उद्यान होगा।
-अमृत सरोवर में होने वाला खर्च
विकास खंड अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि अमृत सरोवर में मजदूर मनरेगा के तहत कार्य कर रहे हैं। तालाबों की सफाई व खोदाई के लिए मशीनें, मैटीरियल जैसे सीमेंट, ईंटें, तालाब के किनारे लगाई जाने वाली बैंच, अमृत उद्यान के लिए पेड़-पौधे आदि राज्य वित्त व केंद्रीय वित्त आयोग के खर्चे पर बनेंगे।
बढ़ेगा भूजल स्तर
विकास खंड अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि अमृत सरोवर बनने के बाद भूजल स्तर में बढ़ोतरी होगी। गांवों की गलियों में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। अमृत उद्यान से क्षेत्र हरा भरा व क्षेत्र का सुंदरीकरण होगा।
वर्जन...
ब्लॉक क्षेत्र में 16 तालाब अमृत सरोवर योजना में चिह्नित किए गए हैं। 13 का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। बाकी 3 तालाबों का कार्य क्षेत्र पंचायत द्वारा कराया जाएगा।
विज्ञापन

- जितेंद्र कुमार मिश्र, विकास खंड अधिकारी कैराना
सबमर्सिबल चला कर पानी की बर्बादी न करें
कैराना। विकास खंड अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि गांवों में जलभराव की शिकायतें आती रहती हैं। कुछ ग्रामीण अपने घेर या घर में बिना वजह सबमर्सिबल से पानी चलाते रहते हैं। पानी से ही पशुओं का गोबर भी बहा दिया जाता है। जिस कारण पानी की सही निकासी नहीं हो पाती। गोबर का पानी के साथ न बहाए और गोबर का खाद के लिए एक स्थान पर एकत्र करें, जिससे गलियों में जलभराव का समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें