फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार खत्म होने के बाद बूथ प्रबंधन पर रहा जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रचार खत्म होने के बाद बूथ प्रबंधन पर रहा जोर
विज्ञापन

शामली। चुनावी प्रचार थमने के बाद बुधवार को सभी प्रमुख राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों का जोर बूथ प्रबंधन को लेकर रहा। प्रत्याशियों की तरफ से सभी बूथ प्रभारियों तक बस्ते पहुंचाए गए। बूथ प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपनी टीम की मदद से मतदाताओं को बूथ तक भिजवाएं और समझाकर अपने पक्ष में मतदान कराएं। बूथ स्तर के पदाधिकारियों की बैठकें कर उन्हें जरूरी निर्देश दिए गए।
बस्ते में यह रखी सामग्री
प्रत्याशियों ने कपड़े के बैग बाजार से तैयार कराए, जिसमें बूथ की वोटर लिस्ट की दो से तीन प्रतियां, बाजार से प्रिंट कराकर लाई गईं बूथ के सभी मतदाताओं की पर्चियां रखी गई हैं। करीब 100-150 खाली मतदाता पर्चियां इस जरूरत के लिए भी रखी गईं हैं कि कोई नाम भूला हुआ रह न जाए। एक बूथ पर एजेंट बनने के लिए प्रत्याशी के हस्ताक्षर व मोहर युक्त एजेंट फार्म, ईवीएम पर लगी प्रत्याशी लिस्ट के प्रारूप की करीब 50 प्रतियां मतदाता को समझाने के लिए, प्रचार सामग्री के रूप में झंडे, बैनर, बिल्ले व बैनर, सैनिटाइजर, मास्क रखे गए। पेन, सादा कागज व कार्बन किसी भी शिकायत की जरूरत के लिए रखा गया। टीमें बूथ पर लगे बस्ते की टीम को भोजन आदि भी पहुंचाएंगी।
विज्ञापन

- एक बूथ 21 यूथ की टीम का नारा पहले से है। इसमें बूथ अध्यक्ष व उसकी टीम शामिल है। सेक्टर टीम, वार्ड टीम, मंडल टीम, जिला टीम अलग से सक्रिय हैं। पन्ना प्रमुख भी हर बूथ पर शामिल हैं। सभी तैयारी पूरी है। - सतेंद्र तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष
- हर बूथ जीतेगा यूथ के नारे के तहत प्रत्येक बूथ पर 10 युवाओं की टीम लगाई है। इस टीम के अलावा हर बूथ पर वरिष्ठ लोग भी मौजूद रहेंगे। सभी तैयारी पूरी है। - मुकेश सैनी, रालोद जिलाध्यक्ष
- हमारी तैयारी पूरी है। बूथ कमेटियों का प्रबंधन पहले से तय कर दिया गया है। हर बूथ पर बूथ की टीम के अलावा इलाके के वरिष्ठ लोगों को भी रहना होगा। हर स्तर से तैयारी है। - अशोक चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष
- एक बूथ पर दस लोगों की टीम की ड्यूटी है। ये टीम पहले से बनी हुई है। पांच लोग बस्ते पर बैठकर काम संभालेंगे, जबकि पांच लोग वोटरों को घर से निकालकर मतदान स्थल तक लाने का काम करेंगे। - दीपक सैनी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

- सभी बूथों पर 10 लोगों की टीम लगाई है। सभी को बैठक कर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। ये लोग मतदाताओं को घर से ले जाकर उनकी वोट डलवाएंगे।- राकेश पाल, बसपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें