फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र से 25 दिन बाद निकालकर शव पोस्टमार्टम को भेजा

विज्ञापन
झिंझाना के गांव मंसूरा के कब्रिस्तान में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कब्र से 25 दिन बाद शव निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा
विज्ञापन

शामली, झिंझाना। 25 दिन पुराने मामले में पुलिस प्रशासन ने कब्र से युवक का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मंसूरा में बुधवार दोपहर बाद तीन बजे एसडीएम कैराना शिव प्रकाश यादव और सीओ कैराना अमरदीप मौर्य, झिंझाना थाना प्रभारी पुलिस बल को साथ लेकर पहुंचे। जहां कब्रिस्तान में 21 वर्षीय युवक मुकरीम का शव दफनाया गया था। एसडीएम के आदेश पर कब्र को खोदकर मुकरीम का शव निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर औपचारिकता पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि गत सात अक्तूबर को सुबह मुकरीम पुत्र शमीम निवासी मंसूरा घर से घास लेने को कह कर गया था। जब वह कई घंटे तक वापस नहीं आया तो उसकी तलाश की गई थी। बाद में उसका शव गांव के पास गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। पिता का कहना है कि बेटे की हालत देखकर वह बेहोश हो गया था। उसके भाई और भतीजे ने बिना पोस्टमार्टम कराए मुकरीम के शव को दफना दिया था। हत्या की आशंका के चलते शव को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के पिता ने अभी तक किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है।

झिंझाना के गांव मंसूरा गांव में कब्र खोदते मजदूर।- फोटो : SHAMLI

झिंझाना क्षेत्र के गांव मंसूरा में कब्र से शव को निकालने के बाद पीएम के लिए भेजते पुलिस और अधिकार?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें