फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 18 माह बाद संत बूढा बाबू तालाब में छोड़ा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। लोकार्पण के 18 माह बाद संत बूढ़ा बाबू तालाब में चेयरमैन राव मुशायदा ने नलकूप का बटन दबाकर व फीता काटकर उद्घाटन किया और तालाब में पानी छोड़ा। हिंदू आस्था के प्रतीक संत बूढा बाबू तालाब में पानी छोड़ने पर हिंदू संगठनों ने खुशी जताई।
विज्ञापन

नगर के दक्षिण में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के प्रयासों से करोड़ों रुपये की लागत से संत बूढा बाबू तालाब व पार्क का निर्माण कराया गया था। इसका लोकार्पण भी पूर्व मंत्री ने 25 दिसंबर 2021 को किया था। 18 माह से तालाब पानी का इंतजार कर रहा था। शनिवार को नगर पंचायत चेयरमैन राव मुशायदा ने नलकूप का बटन दबाकर उद्घाटन के साथ ही तालाब में पानी छोड़ा।
चेयरमैन ने कहा शीघ्र ही पार्क में 13 कैमरे के लगाए जाएंगे और उनका प्रयास है कि पार्क में महिलाओं के लिए ओपन जिम की स्थापना कराना है। वहीं तालाब में पानी छोड़े जाने की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद, संघ के पदाधिकारी महेश गोयल, अजय संगल, यशपाल तायल, सत्यप्रकाश गोयल, शिव कुमार, विनय कुमार, राजेश तिवारी, संजय गोयल, संजय कश्यप, गौरव राठी आदि ने खुशी जताई। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा, हाजी राव, वरिष्ठ लिपिक संजय कुमार, हाजी जावेद सहित कई सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें