शामली। पिता से किए गए वादे को पूरा करने के लिए पाकिस्तान के लाहौर गई शामली के काजीवाड़ा मोहल्ला की रहने वाली अरशी की शादी सितंबर माह में हो सकती है। शामली और पाकिस्तान के परिवारों में खुशी है। हालांकि, शामली के परिजनों में शादी में नहीं जाने का भी मलाल है।
दरअसल, काजीवाड़ा मोहल्ले के रहने वाले सलाउद्दीन ने पाकिस्तान के लाहौर शहर की शगुफ्ता परवीन से शादी की थी। कुछ समय पूर्व ही सलाउद्दीन की मौत हो गई थी। मरने से पूर्व सलाउद्दीन ने अपनी बेटी अरशी की शादी रिश्तेदारी में ही लाहौर के उबैद की साथ तय की थी। पिता के किए गए वादे को पूरा करने के लिए अरशी और उसकी मां शगुफ्ता लाहौर के लिए रवाना हो गए थे। परिजनों के अनुसार, शादी को लेकर परिवार में खुशी है। सितंबर माह में शादी हो सकती है। जल्द ही शादी की तारीख तय कर दी जाएगी।