फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दरोगा के पक्ष में उतरे अधिवक्ता

विज्ञापन
कैराना में महिला दरोगा के समर्थन में एसडीएम को ज्ञापन देने जाते अधिवक्ता - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
महिला दरोगा के पक्ष में उतरे अधिवक्ता
विज्ञापन

कैराना। एंटी रोमियो टीम की इंचार्ज महिला दरोगा के समर्थन में अधिवक्ता उतर आए हैं। वकीलों ने कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा उन्हें निलंबित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को दिया।
विज्ञापन

बुधवार को कैराना बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष खड़क सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ता तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। वकीलों ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की तथा कैराना कोतवाल प्रेमवीर राणा को निलंबित करने की मांग की। बाद में अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम उद्भव त्रिपाठी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि कैराना कोतवाल द्वारा एक महिला दरोगा अंजू के उत्पीड़न का मामला प्रकाश में आया है। एक ओर तो मिशन शक्ति अभियान चल रहा है, वहीं महिला दरोगा का उत्पीड़न किया जा रहा है। महिला दरोगा द्वारा उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं की गई। आरोप लगाया कि कोतवाल ने अपने पद का दुरुपयोग कर महिला दरोगा का अपमान किया है। इस दौरान अधिवक्ता शालिनी कौशिक, राशिद अली चौहान, नीरज चौहान, आदित्य कुमार, प्रवीन कुमार, मोहम्मद इंतजार, प्रमोद चौहान, चौधरी वसीम, अनुज रावल, जितेंद्र कुमार और अंबर गर्ग आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें