फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के बाहर से अधिवक्ता की बाइक चोरी

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने को डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे अधिवक्ता। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। कलक्ट्रेट के बाहर से अधिवक्ता की चोरी हुई बाइक की रिपोर्ट पुलिस ने एडीएम के आदेश पर भी दर्ज नहीं की। मंगलवार को अधिवक्ताओं ने डीएम को ज्ञापन देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

सिलावर गांव निवासी अमन कुमार पुत्र हरिचंद पेशे से अधिवक्ता हैं। 22 अक्तूबर को वह अपनी बाइक से कलक्ट्रेट पहुंचे थे। गेट पर तैनात कर्मचारी ने परिसर में धनतेरस का कार्यक्रम होने की वजह से बाइक बाहर खड़ी करने को कहा था। जिस पर उन्होंने बाइक बाहर खड़ी कर दी। काम खत्म करने के बाद जब वह अपने घर जाने लगे, तो बाइक नहीं मिली। उन्होंने 112 नंबर पर कॉल की तो पुलिस ने थाने में तहरीर देने के लिए कहा। जिस पर उन्होंने एडीएम से आदेश कराकर आदर्श मंडी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उन्होंने डीएम जसजीत कौर को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने व कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें