खाद्य पदार्थों में रंगों की मिलावट से अतिसार और बुद्धि पर असर पड़ता है। मिलावटी खाद्य पदार्थ से फूल प्वाइजनिंग हो सकती है। इससे शरीर के विभिन्न अंगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। - डाॅ. अतुल बंसल, डिप्टी सीएमओ शामली
मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। हाल ही में 13 खाद्य पदार्थ दूध, बर्फी, मावा, कुट्टू के आटे आदि के नमूने लिए गए हैं। अभियान दीपावली तक जारी रहेगा। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। -पंकज कुमार चौधेरी, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा
चार माह में लिए गए नमूनों की संख्या-65
-फेल नमूनों की संख्या - 34
-जुर्माना लगाया- 2 लाख 24 हजार
-एडीएम कोर्ट में निस्तारित मामले-24