फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: त्योहारी सीजन में मिलावट का बाजार तैयार, मावा खरीदते समय ऐसे करें पहचान

Sat, 21 Oct 2023 12:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

त्योहारी सीजन के बीच मिलावट का बाजार फलफूल रहा है। नवरात्र और दीपावली नजदीक है और मिठाई, मावा और अन्य खाद् पदार्थों में मिलावट की जा रही है।
विज्ञापन
शामली दुकान पर सजी मिठाई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र, दीपावली के नजदीक आते ही मानों एक मिलावट का बाजार ही खड़ा हो गया है। मिठाई, मावे और अन्य खाद्य पदार्थों में जमकर मिलावट की जा रही है। अब यदि सावधानी बरती जाए तो मिलावटी खाद्य पदार्थों की पहचान भी आसानी से की जा सकती है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने चार माह में 65 में से 34 खाद्य पदार्थों बिस्किट, मिर्च पाउडर, सॉस, दूध, बेसन आदि के नमूने फेल पाए गए हैं। मिलावटी खोरों पर 2 लाख 84 हजार का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन


मावा खरीदते समय करें पहचान
मावा खरीदते समय चुटकीभर मावा हथेलियाें के बीच रगड़े। असली मावा थाेड़ा ऑयली और दानेदार हाेता है। उसके बाद उसमें से घी की महक आ रही है ताे वह असली है। हथेली से गंध आती है ताे मिलावट हाे सकता है। खाेए की गाेली बनाएं, अगर गाेली फटने लगे ताे उसमें मिलावट हो सकती है। असली मावा खाने से मुंह में कच्चे दूध जैसा स्वाद आता है। एक्सपायरी डेट जरूर देखेहर खाद्य पदार्थ के निर्माण ओर उसकी एक्सपायरी तिथि अंकित होती है। जब भी कोई खाद्य पदार्थ खरीदे उस पर अंकित तिथि अवश्य देखें। 

यह भी पढ़ें: Meerut Crime Report: शोहदे के डर से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, सड़क हादसे में महिला की मौत, पति व बच्चा घायल

विज्ञापन

दूध की ऐसे करें पहचान
उंगली की टिप पर दूध की एक बूंद लें। उसे बहने दें, अगर तेजी से बह गया, ताे समझाे ज्यादा पानी मिला हुआ है। दूध अगर रुका रहता है या फिर धीरे-धीरे बहता है, ताे उसमें कम पानी या काेई पानी नहीं मिलाया गया है। दूध काे हथेलियाें के बीच रगड़ें, यदि दूध साबुन जैसा चिकना लगे ताे यह सिंथेटिक हाे सकता है। गर्म करने पर हल्का बाउन भी हाे जाता है।असली दूध का स्वाद हल्का मीठा हाेता है।

मिलावटी मिठाई का पता कैसे करें
मिठाई पर लगे वर्क में मिलावटी होने का पता उसे जलाकर कर सकते हैं। वर्क असली होगा तो जलने पर छोटी गोलीनुमा आकृति में बन जाएगा, नकली होगा तो स्लेटी रंग का जला हुआ कागज दिखेगा। मिठाई चखकर भी उसके बासी होने या फिर गुणवत्ता का अंदाजा लगा सकते हैं। यदि मिठाई के हाथ में लेने पर रंग लगे तो वह मिलावटी हो सकती है।
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों में रंगों की मिलावट से अतिसार और बुद्धि पर असर पड़ता है। मिलावटी खाद्य पदार्थ से फूल प्वाइजनिंग हो सकती है। इससे शरीर के विभिन्न अंगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। - डाॅ. अतुल बंसल, डिप्टी सीएमओ शामली

मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। हाल ही में 13 खाद्य पदार्थ दूध, बर्फी, मावा, कुट्टू के आटे आदि के नमूने लिए गए हैं। अभियान दीपावली तक जारी रहेगा। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। -पंकज कुमार चौधेरी, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा

चार माह में लिए गए नमूनों की संख्या-65
-फेल नमूनों की संख्या - 34
-जुर्माना लगाया- 2 लाख 24 हजार
-एडीएम कोर्ट में निस्तारित मामले-24
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें