फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपन सूची में पहले दिन 126 विद्यार्थियों के हुए दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
आरके पीजी व वीवी पीजी कॉलेज में पहले दिन दाखिले को लेकर रही भीड़
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय से जारी पहली ओपन सूची जारी होने के बाद कॉलेजों में बनाई गई वरीयता सूची के आधार पर पहले दिन बुधवार को आरके पीजी कॉलेज व वीवी पीजी कॉलेज में 126 विद्यार्थियों के दाखिले हुए। उधर, कॉलेज में चस्पा की गई वरीयता सूची में जिन विद्यार्थियों के नाम नहीं थे, वे निराश होकर लौटे। उन्होंने विश्वविद्यालय से कॉलेज में सीटें बढ़ाने की मांग की।
स्नातक में प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए विश्वविद्यालय से ओपन सूची जारी होने के बाद 26 सितंबर तक कॉलेजों में ऑफर लेटर जमा किए गए। रिक्त सीटों के मुकाबले ऑफर लेटर जमा करने वाले विद्यार्थियों की सख्या ज्यादा रही। इसके चलते कॉलेजों में वरीयता सूची तैयार कर नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई। बुधवार को दाखिले के पहले दिन वीवी पीजी कॉलेज में रिक्त 82 सीट के मुकाबले बीए में 30 विद्यार्थियों के दाखिले हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आरके पीजी कॉलेज में बीएससी कृषि में 17, बीएससी गणित में 25, बीएससी बायो में 15 विद्यार्थियों के दाखिले हुए। सेल्फ फाइनेंस में बीएससी कृषि में 37 और बीकॉम में दो विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। इस सूची के आधार पर बृहस्पतिवार को दाखिला लेने का अंतिम दिन है। उधर, कॉलेजों में वरीयता सूची देखने के लिए विद्यार्थियों की भीड़ लगी रही। जिन विद्यार्थियों का नाम वरीयता सूची में नहीं मिला। उन्होंने विश्वविद्यालय से कॉलेजों में सीटें बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें