फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ओएमआर शीट पर होगी निपुण परीक्षा, विभाग ने शुरू की तैयारी

Wed, 16 Oct 2024 01:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित परिषदीय विद्यालयों में ओएमआर शीट पर निपुण परीक्षा होगी। विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस बार ओएमआर शीट और प्रश्नपत्रों का प्रकाशन जिला स्तर पर ही होगा। 18 व 19 नवंबर को होने वाली परीक्षा में कक्षा एक से आठ तक के लगभग 68 हजार विद्यार्थी सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन

भाषा और गणित में विद्यार्थियों की शैक्षिक गुणवत्ता परखने के लिए अगले महीने 18 व 19 नवंबर को निपुण परीक्षा आयोजित होगी। पिछले साल की तरह इस बार भी निपुण परीक्षा ओएमआर शीट पर कराने की तैयारी की गई है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इस बार होने वाली परीक्षा के लिए जिला स्तर पर ही ओएमआर शीट और प्रश्नपत्रों का प्रकाशन कराने के निर्देश दिए गए हैं। पिछले बार ओएमआर शीट और प्रश्नपत्र शासन स्तर से प्रकाशित कराए गए थे।
बेसिक शिक्षा के जिला समन्वयक अमित कुमार ने बताया परीक्षा में कक्षा एक से आठ तक के लगभग 68 हजार विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। पहले दिन 18 नवंबर को कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इन कक्षाओं के विद्यार्थियों की ओएमआर शीट पर नाम, अनुक्रमांक आदि शिक्षकों द्वारा भरी जाएंगी। 19 नवंबर को कक्षा चार से आठ तक के विद्यार्थियों की परीक्षा होगी। इन कक्षाओं के विद्यार्थी स्वयं ओएमआर शीट भरेंगे। उन्होंने बताया निपुण परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया परीक्षा को नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के जनपद और खंड स्तरीय उड़नदस्ता टीमें बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें