शामली के बाजार में कोरोना से बेपरवाह सोशल डिस्टेंस की धज्जिया उडाती भीड
- फोटो : SHAMLI
शामली। जिले में अब कोरोना के सक्रिय केस लगातार कम हो रहे हैं और रिकवरी रेट बढ़ रहा है। जिससे जिला कोरोना मुक्त होने की दिशा में बढ़ रहा है, लेकिन लोग जिस तरह से कोरोना से बेपरवाह हो रहे हैं, उससे फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा बन रहा है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने कहा कि बृहस्पतिवार को जिले में सात लोग कोरोना के नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 27 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में सक्रिय केस की संख्या घटकर 142 रह गई है। नए संक्रमितों में शामली के चौधरी चरण सिंह कालोनी में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। गांव रामगढ़ व लांक में एक-एक महिला संक्रमित मिली। गांव सिलावर, बहावड़ी, सिलावर में में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। बुधवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में शामली निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला।
उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना की स्थिति लगातार सुधर रही है। मगर बाजारों में उमड़ रही भीड़ की लापरवाही कोरोना संक्रमण की सुधर रही स्थिति में बाधक बन सकती है। इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। जिले में कोरोना के केस कम हो रहे हैं। लोगों को अभी भी कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करने की जरूरत है।
जिले में कोरोना की अब तक की स्थिति
कुल पॉजिटिव : 12783
ठीक हुए : 12599
कुल सैंपल : 488679
कोरोना से मौत : 42
पॉजिटिविटी रेट : 2.62 प्रतिशत
रिकवरी रेट : 98.56 प्रतिशत
सक्रिय केस : 142
शामली के बाजार में सोशल डिस्टेंस की धज्जिया उडाती भीड- फोटो : SHAMLI