फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेआम गुंडई करने वाले दो पकड़े, शांति भंग की आशंका में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हाथ में डंडे लेकर बाइक सवार युवकों द्वारा सरेआम गुंडई करते हुए बस में घुसने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने शांतिभंग में कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई भी पक्ष सामने नहीं आया। बस वाले ने भी शिकायत नहीं की। मजबूरन पुलिस को ही शांति भंग में कार्रवाई करनी पड़ी। आदर्श मंडी पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बाइक सवार 10-12 युवकों द्वारा प्राइवेट यात्री बस को डंडे के बल पर रुकवाने और उसमें घुसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में जिस तरह से युवक डंडे लेकर आए और बस में घुसते दिखाई दिए, उससे उनकी गुंडई साफ दिखाई दे रही थी। लोगों का कहना था कि इस तरह से सरेआम गुंडागर्दी होगी तो कैसे अपराध पर काबू पाया जा सकेगा। वीडियो वायरल के मामले पर संज्ञान लेते हुए एसपी विनीत जायसवाल ने सीओ सिटी जितेंद्र सिंह को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
आदर्श मंडी थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर बनत निवासी दो युवक शेखर और आसिफ को पकड़ लिया गया है। दोनों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया। थानाध्यक्ष के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि दो दिन पहले बृहस्पतिवार को बनत निवासी छात्र के साथ किसी बात को लेकर कुड़ाना निवासी छात्रों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें कुड़ाना के युवकों ने बनत के छात्र को पीट दिया था। इसी दौरान वे दोनों भी शामली में आए हुए थे। बनत निवासी छात्र ने उन्हें यह बात बताई तो वे इकट्ठे होकर कुड़ाना के छात्रों की बस में तलाश करने गए थे, लेकिन उनके बस में न मिलने पर लौट गए थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि जिस छात्र की पिटाई होना बताया गया है, वह भी घर पर नहीं मिला और न ही उसकी तरफ से कोई तहरीर दी गई है। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कोट
इस प्रकरण में किसी की भी पक्ष द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई। ना ही बस चालक या परिचालक ने कोई शिकायत की है। पुलिस ने अपनी ओर से ही शांतिभंग में कार्रवाई की है। वायरल फुटेज को चेक किया गया जिसमें कोई संज्ञेय अपराध घटित होता नजर नहीं आ रहा है, इस वजह से शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विनीत जयसवाल, एसपी शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें