फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गत्ते के ट्रालो में रंजिशन ट्रैक्टर से मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
22 हजार की नकदी व मोबाइल छीनने का आरोप
विज्ञापन

कैराना। देर रात पानीपत फैक्ट्री से गत्ता भरकर लौट रहे ट्रैक्टर ट्रालों में पीछे से अन्य ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रॉलों की त्रिपाल फट गई और गत्ते सड़क पर बिखर गए। चालकों ने दूसरे चालक पर रुपए छीनने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब 12 बजे मंडावर निवासी शमशाद व पानीपत निवासी रामू पानीपत की फैक्ट्री से ट्रैक्टर ट्रालों में पुराना गत्ता भरकर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों चालक कैराना बाईपास पर पहुंचे। पीछे से आए अन्य ट्रैक्टर चालक ने ट्रालों में पीछे से टक्कर मार दी। पीड़ित चालकों का आरोप हैं कि इसी दौरान पीछे से ही आई एक अन्य स्कॉर्पियो गाड़ी ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया और सवारों उनके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने उनसे करीब 22 हजार रुपए की नकदी व दो मोबाइल छीनकर भाग गए। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। दोनों पक्षों में रुपयों के लेनदेन का विवाद चल रहा हैं। जिसमे दो दिन पहले पानीपत के थाना चांदनी बाग में भी समझौता हुआ था। मामले में जांच के बाद कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें