ई-रिक्शा बेचने का आरोपी गिरफ्तार
शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर ई रिक्शा बेचने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि 26 जून को देवीदास निवासी गांव ताहरपुर थाना कांधला ने सैंकी निवासी मोहल्ला आर्यपुरी झिंझाना के विरुद्ध फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर ई-रिक्श बेचे जाने की तहरीर आदर्श मंडी थाने पर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। बताया गया है कि आरोपी माजरा रोड पर ई रिक्शा का शोरूम चलाता था। अनुचित लाभ के लिए वह फर्जी दस्तावेज तैयार कर ई रिक्शा बेचने का धंधा कर रहा था। बुधवार को आदर्श मंडी थाना पुलिस ने आरोपी सैंकी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।