फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को जहर देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली, जलालाबाद। मोहल्ला मोहम्मदीगंज में दहेज की मांग पूरी न होेने पर ससुराल वालों के खिलाफ विवाहिता को मारने की नीयत से जहर देने और गला दबाने का आरोप लगाया गया है। महिला की हालत अस्पताल में चिंताजनक बनी है। विवाहिता के परिजनों ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर करवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला मोहम्मदी गंज का है। रहीसा पत्नी जरीफ ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बेटी साइना की शादी 18 वर्ष पूर्व आशिक अली पुत्र जहूर के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ससुराल वालों ने साइना को दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया। दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुराल वालों ने बेटी के साथ कई बार मारपीट की। पंचायत में कई बार फैसले हुए लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों के बार-बार झगड़ा करने के कारण साइना छह माह पूर्व मायके में रही थी।
इसके बाद पति आशिक अली व ससुराल पक्ष के लोगों ने आश्वासन दिलाया था कि अब वे कभी साइना को तंग नहीं करेंगे। इसके बाद साइना को लेकर अपने घर आ गए थे। आरोप है कि मंगलवार को पति व अन्य ससुरालजनों ने साइना का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। चार अक्तूबर को पड़ोसियों द्वारा सूचना मिली कि आपकी बेटी से मारपीट की जा रही है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने साइना को दिव्या पैरामेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी है। पुलिस का कहना है कि महिला के बयान लिए गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें