फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया से सुन्नी न बनने पर तीन तलाक देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। एक महिला ने सुन्नी से शिया न बनने पर पति ने तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक के ऑफिस में पहुंचकर आरोपी पति और उसके साथियों के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कैराना निवासी सादमा ने पुलिस अधीक्षक शामली को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि करीब 8 साल पहले उसका निकाह कांधला निवासी युवक के साथ हुआ था। उसके दो बेटी और दो बेटे हैं। अब उसके पति और ससुराल वाले उसे सुन्नी से शिया बनने का दबाव बनाते हुए मारपीट कर रहे हैं। जब उसने विरोध किया तो उसको तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया और अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें