कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी रामकौर में चार दिन पूर्व खंडित की गईं देव प्रतिमाओं के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। आरोपी ने नशे की हालत में घटना को अंजाम दिया था।
थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी रामकौर में चार दिन पूर्व शिव मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित देव प्रतिमाएं खंडित कर दी थी। मंदिर समिति के सदस्य बृजपाल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने गांव के ही अरविंद पुत्र धीर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि घटना वाली रात्रि में उसने मंदिर में बैठकर नशा किया था। नशे की हालत में उसने प्रतिमा को खंडित दिया था। नशा उतरने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है।