फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बेटी के अपहरण के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। एक महिला ने सभासद पद के दावेदार सहित तीन लोगों पर प्रताड़ित करने व बेटी के अपहरण के प्रयास का आरोप लगाया है। मामले में कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी रविता शर्मा ने रविवार को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गैर समुदाय के तीन लोग पिछले तीन वर्षों से उसके परिवार को प्रताड़ित कर रहे हैं और धार्मिक क्षति पहुंचाई जा रही है। कई बार घर के अंदर खून और मांस फेंका गया। आरोपियों की प्रताड़ना के चलते वह घर में कैद होकर रह रही हैं। आरोप है कि कॉलेज जाते हुए उसकी बेटी को घर छोड़कर चले जाने की धमकी दी गई और बेटी के अपहरण का प्रयास किया गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों से उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। आरोपियों में एक आरोपी सभासद पद का दावेदार भी बताया जा रहा हैं। शिकायत के बाद कुछ दिन पूर्व पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग की आशंका में चालान भी किया था। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें