-नगर के मिल रोड स्थित श्री श्वेतांबर जैन स्थानक में धर्मसभा का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। नगर के मिल रोड स्थित श्री श्वेतांबर जैन स्थानक में धर्मसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजेंद्र मुनि महाराज ने ज्ञान की अमृत वर्षा करते हुए कहा कि हर कार्य गुरु कृपा और भगवान की कृपा से ही संभव है। सभी को धर्म मार्ग पर चलना चाहिए और धर्म मार्ग से ही उनके हर कार्य संभव हाेंगे।
रविवार को धर्मसभा में राजेंद्र मुनि महाराज ने कहा कि बड़ों की आज्ञा मानकर जो हम कार्य करते है, वह हमेशा सफल होता है। क्योंकि बड़ों का आशीर्वाद हमारी सफलता को आगे बढ़ाता है। हमारी कर्तव्यनिष्ठा बने घर में एकता जब बनी रहती है तो हमें कोई भी परेशानी नहीं होती, परंतु जब परिवार में मतभेद हो जाता है तो हमें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। धार्मिकता उसे कहते हैं, जहां पर शांति हो, जब तुम्हें आत्मशांति मिलेगी तभी हम धार्मिकता में प्रवेश करते हैं। कहा कि तपस्या हमारी पहचान है, इसलिए तपस्या अवश्य करनी चाहिए। महाराज ने कहा भव्य जीव धर्म आराधना करें तो कल्याण होने वाला है और तपस्या करें, व्रत करें उसी में कल्याण है। जब गुरु कृपा मिलती है तो संत आते हैं, उनके आने से अनेक लाभ मिलते हैं और वृद्धि होती है। हमें संयम दिखाना चाहिए, मर्यादा में रहकर हर कार्य करना है। व्रत ग्रहण करना बुराई से बचना, अपने पथ पर निरंतर चलते रहो, संयम से वह धर्म है। अगर हम पापों से बच गए, वहीं हमारा धर्म है और निरंतर आगे बढ़ते चले गए। पानीपत, दिल्ली, कैराना, झिंझाना, शामली, बड़ौत से भी श्रावक, श्राविकाएं कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष सत्येंद्र जैन, मंत्री शैलेश जैन, कोषाध्यक्ष नानक चंद जैन, उपाध्यक्ष राजेश जैन, आलोक जैन, सकल जैन समाज अध्यक्ष, सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, कार्यक्रम संयोजक आदिश जैन, अनमोल जैन, मुकुल जैन व दीपक जैन, अभिषेक जैन आदि मौजूद रहे।