शामली। कैैराना लोकसभा उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। पहले दिन कलक्ट्रेट में स्थित डीएम कोर्ट में सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम सदर सुरजीत सिंह के यहां से चार नामांकन पत्र बिके। हालांकि पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया।
बृहस्पतिवार को कैराना लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया सकुशल संपन्न कराने के लिए लिए कलक्ट्रेट में बेरिकेडिग कराकर प्रत्याशियों की सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध किए गए थे। कलक्ट्रेट परिसर के गेट से 200 मीटर से पूर्व बैरियर लगा दिए गए थे। डीएम कोर्ट में प्रत्याशियों को सुरक्षा मैटल डिटेक्टर गेट लगाया है।
सीसीटीवी कैमरे की नजर में पहले दिन सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम सदर सुुुरजीत सिंह के समक्ष कैराना लोकसभा उपचुनाव के लिए गाजियाबाद वसुंधरा हाल निवासी रामनगर जिला मेरठ निवासी कपिल धामा ने जयहिंद जय भारत पार्टी ने नामांकन पत्र खरीदा है। मुुजफ्फरनगर के खतौली के दूधाहेड़ी निवासी यजपाल सिंह ने निर्दलीय, सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान निवासी रविद्र कुमार ने निर्दलीय, झिंझाना निवासी राकेश कुमार ने निर्दलीय रूप से नामांकन पत्र खरीद है।
सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम सुरजीत सिंह ने पहले दिन कैराना लोकसभा उपचुनाव के प्रत्याशियों के लिए चार नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। बृहस्पतिवार को किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए। पहले दिन नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए कलक्ट्रेट के मुख्य गेट व डीएम कोर्ट परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, इसके अलावा डीएम इंद्रविक्रम सिंह, एडीएम वित्त केवी सिंह, एसडीएम सदर सुुुरजीत सिंह, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने सुुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।