फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया बालक

विज्ञापन
थानाभवन हाईटेंशन लाइट से झुलसे 8वर्षीय बालक अयान को देखते परिजन - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
थानाभवन। छत से गेंद उठाते वक्त एक बालक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला शाहविलायत स्थित रेलवे स्टेशन के समीप निवासी उमर फाउख पुत्र मोमीन उम्र आठ वर्ष बुधवार दोपहर अपने साथियों के साथ गली में खेल रहा था। उसी समय गेंद छत पर जा गिरी। जिसे उठाने के लिए उमर छत पर गया तो उसका सिर बराबर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। करंट लगने से वह झुलस गया। परिजनों ने छत पर जाकर देखा तो उमर बेहोशी जैसी हालत में छत पर पड़ा था। परिजनों ने उसको कस्बे के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि रेलवे स्टेशन के सामने से 12 से अधिक घरों की छत से तहत दो फीट की दूरी से हाईटेंशन लाइन जा रही है। इसकी चपेट में कुछ साल पूर्व गजला पुत्री कामिल झुलस गई थी। इसके अलावा मकान बनाते वक्त दिलशाद पुत्र इंतजार झुलस गया था। अफसाना ने बताया कि वह छह माह पूर्व भी लाइन की चपेट में आने से लाइन में झुलस गई थी। आरोप है कि कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। विद्युत निगम के अवर अभियंता अमितोष मौर्य ने बताया कि पहले मौके पर जाकर जांच की जाएगी। उसके बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें