शामली सहारनपुर तिराहे पर बाइक सवारी के चैकिंग करते एआरटीओ
- फोटो : SHAMLI
शामली। एआरटीओ ने वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 42 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लगभग 64 हजार जुर्माना वसूल किया।
बुुधवार सुबह कैराना रोड पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी पर सात बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक एआरटीओ मुंशीलाल ने कोतवाली पुलिस के सहयोग से वाहन चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ ने बताया कि करीब 100 से अधिक वाहनों की चेकिंग की गई, जिनमें 42 वाहन पकड़े गए। इस दौरान छह ट्रक ओवरलोड में सीज किए गए। एक बस को अवैध रूप से बिना परमिट यात्री बस में चलाने के आरोप में पकड़कर साढ़े 10 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। बिना सीट बेल्ट के आठ कार के चालान किए गए। इसके अलावा लगभग बिना हेलमेट के 27 दुपहिया वाहनों के चालान किए गए। एआरटीओ ने बताया कि इस दौरान निजी स्कूल में वाहनों की फिटनेस परमिट की जांच की गई। स्कूल वाहनों की फिटनेस परमिट सही पाए गए। चेकिंग अभियान के दौरान लगभग 64 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया।