फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बालक को कुचला, मौत

Sat, 06 Feb 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। गांव गंगेरू में कार ड्राइविंग सीख रहे युवक ने दो बालकों को टक्कर मार दी। अस्पताल पहुंचने पर एक बालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत के चलते अस्पताल में भर्ती है। हादसे को लेकर लोगों हंगामा किया। सीओ कैराना ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी अब्दुल रहमान शुक्रवार शाम कार चलाना सीख रहा था। उसके घर के पास में ही मुजम्मिल व शाहिद दो सगे भाइयों के मकान हैं। दोनों भाइयों के बच्चे उबेर (7) और इलमा (5) अपने घर के बाहर खेल रहे थे। आरोप है कि ड्राइविंग सीखते समय अनियंत्रित हुई कार से दोनों बच्चों को टक्कर लगी। इसके चलते दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए और कार भी दीवार में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।

कार चला रहा अब्दुल रहमान भी घायल हो गया। दोनों बच्चों को उनके परिजनों ने गांव में ही एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया। जहां पर मुजम्मिल के बेटे उबेर को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया तथा गंभीर अवस्था में इलमा और कार चला रहे अब्दुल रहमान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया।  इसी दौरान मौके पर पहुंचे सीओ कैराना एनपी सिंह और कांधला थानाध्यक्ष नरेश कुमार यादव ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन


देर शाम तक मामले में पीड़ित पक्ष से तहरीर नहीं दी गई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। परिजनों के अनुसार दूसरे बच्चे की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें