फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुग्गी से टकराकर ट्रक पलटा

Tue, 08 Dec 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली । कलक्ट्रेट के सामने तेज गति से आ रहे ट्रक ने गन्ने से भरी बुग्गी में टक्कर मार दी। इस दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और गन्ने की बुग्गी भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में बोगी लेकर आ रहे पिता पुत्र घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया ।
विज्ञापन


आदर्श मंडी क्षेत्र के कस्बा बनत निवासी सत्यपाल अपने बेटे सतीश के साथ गन्ने से भरी बुग्गी लेकर आ रहा था। जब वह कलक्ट्रेट के पास पहुंचे, तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जबकि बुग्गी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

इस दुर्घटना में सत्यपाल और सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। कस्बे के अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। जिसके बाद परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। बाद में परिजनों ने दोनों को शामली के ही नर्सिंग होम में भर्ती कराया। आदर्श मंडी एसओ राजबहादुर सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें