फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरके कालेज में शुरू हुआ शैक्षिक सत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आरके कॉलेज में शुरू हुआ शैक्षिक सत्र
विज्ञापन

शामली। कोरोना संक्रमण काल में आरके पीजी कॉलेज शामली में मंगलवार से स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर संस्थागत द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं की शैक्षिक सत्र 2020-21 की कक्षाएं शुरू हो गई है। कॉलेज प्राचार्य डा. अरविंद कुमार ने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं को कोविड-19 महामारी को देखते हुए कॉलेज में अपनी कक्षाओं में पहुंचे। उन्होंने बताया कि छात्रों को अभिभावकों से लिखित सहमति पत्र साथ लाना होगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी छात्र-छात्रा को बुखार या नजला आदि की शिकायत है तो वह कालेज में न आए। कॉलेज के मुख्य गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान अगर कोई छात्र अस्वस्थ पाया जाता है तो उन्हें कॉलेज में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें