फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अभाविप ने की लाठीचार्ज के दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में तहसीलदार को ज्ञापन देते एबीवीपी  के कार्यकर्ता । संवाद
विज्ञापन
शामली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने लखनऊ स्थित रामस्वरूप विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं और पदाधिकारियों पर हुए लाठीचार्ज को निंदनीय करार देते हुए दोषी पुलिसकर्मियों और संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अवैध रूप से संचालित विधि पाठ्यक्रम पर विश्वविद्यालय को बंद करने की भी मांग उठाई गई है।
विज्ञापन

अभाविप पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट में अधिकारियों को सौंपा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में धरना-प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पदाधिकारियों पर किया गया बर्बर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। अभाविप ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि दोषी पुलिसकर्मियों व बाहरी गुंडों पर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए, साथ ही संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो। साथ ही विश्वविद्यालय को तुरंत बंद करने की मांग की गई।
अभाविप ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा। मौके पर जिला संयोजक विष्णुदत्त शर्मा, वैभव ऐरन, दिव्यांश, फरहाद, अनुज, राहुल शास्त्री, वंश जिंदल, रोहित मलिक, माणिक, देव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें