फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अभिनव, शगुन, केशव अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। दिव्या पब्लिक स्कूल में प्रश्नोत्तरी प्राइस फाइट का आयोजन किया गया। जिसमें 600 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह रहे। विजेता बच्चों को पुस्तक और स्कूल बैग देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कक्षा-एक में प्रथम स्थान अभिनव ने, द्वितीय इनाम ने और तृतीय आध्या ने प्राप्त किया। कक्षा-दो में अर्णव ने पहला, अरहन ने दूसरा और यामी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा-तीन में प्रथम शौर्य, द्वितीय हुजैफा व तृतीय अनंत रहे। कक्षा-चार में प्रथम स्थान पर आराध्या सिंघल, द्वितीय पर अंश व तृतीय पर आसमां रहे। कक्षा-पांच में प्रथम शगुन, द्वितीय पर समर प्रताप व तृतीय पर अभिनव रहे। कक्षा-छह में प्रथम केशव सिंह, द्वितीय पर आदित्य व तृतीय पर अनंत शर्मा रहे। कक्षा-सात में प्रथम पर रुद्राक्ष, द्वितीय पर कार्तिक, तृतीय पर कार्तिक शर्मा, कक्षा-आठ में प्रथम पर दानिश, द्वितीय पर लक्ष्य सैनी व तृतीय पर जियान जबकि कक्षा-नौ में प्रथम पर युवराज शर्मा, द्वितीय पर आराध्या शर्मा व तृतीय पर आयस पुंडीर ने बाजी मारी। इस दौरान बच्चों ने नाटिका और भाषण आदि प्रस्तुत किए। मौके पर विद्यालय प्रबंधक महिपाल सिंह राणा, जीवा तोमर, प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह, उप प्रधानाचार्य लाजपत राय गिरिधर, आदेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें