फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आधा-अधूरा हाईवे का निर्माण, लोग परेशान

Fri, 24 Feb 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
बाबरी में निर्माणाधीन दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रैसवे का निरीक्षण करते एडीएम
विज्ञापन
शामली, जलालाबाद। निर्माणाधीन कंपनी ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का जलालाबाद में निर्माण पूरा कर दिया है। लेकिन सड़क के अलावा अन्य कई महत्वपूर्ण सुविधाओं से लोग आज भी वंचित हैं। इन सुविधाओं के पूरा न होने के कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कस्बे के लोगों का कहना है कि न ही कंपनी ने अब तक नाले का निर्माण पूरा किया है और न ही फुटपाथ का। हाईवे पर स्ट्रीट लाइट तो लगा दी गई है। लेकिन उनका चलना अभी बाकी है। इन तीन अधूरे कार्यों के चलते कस्बे के लोगों को तो परेशानियां उठानी पड़ रहीं हैं। राहगीरों को भी यहां अधूरे विकास के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
- नाले का अधूरा निर्माण
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पीठ कॉलोनी के सामने कंपनी ने नाले का निर्माण पिछले छह माह से अधूरा छोड़ा हुआ है। अब हालत यह है कि यहां गंदा पानी एकत्रित हो रहा है। जिसकी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। अब यह पानी जमीन के जरिए लोगों के मकानों की नींव तक पहुंच रहा है। गर्मी सिर पर है, ऐसे में यहां मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ना लाजिमी है।
विज्ञापन

- अधूरा फुटपाथ समस्या का कारण

कस्बे में कंपनी ने अब तक कई जगह फुटपाथ का निर्माण पूरा नहीं किया है। ऐसे में वाहनों को कस्बे में ओवरटेक करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पैदल राहगीरों को भी काफी दिक्कतें हो रही हैं। दिन में तो जैसे तैसे लोग यहां से गुजर जाते हैं। रात को यह समस्या दोगुनी बढ़ जाती है।
- शोपीस बनी स्ट्रीट लाइट
नियमानुसार हाईवे कंपनी ने कस्बे में दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर स्ट्रीट लाइट तो लगा दी है। लेकिन अब तक इन लाइटों को चालू नहीं किया गया है। जिस कारण रात के समय पूरे हाईवे पर अंधेरा छाया रहता है। ऐसे में यहां हमेशा दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। जिससे जिम्मेदार अब तक अनजान बने हुए हैं।
बोले कस्बेवासी
सबसे पहले नाले का निर्माण पूरा किया जाना आवश्यक है। नाले का पानी एक जगह एकत्रित होकर लोगों के घरों की नींव तक पहुंच रहा है। - माजिद मलिक
फुटपाथ का निर्माण भी अधूरा पड़ा हुआ है। ऐसे में लोगों को हाईवे पर पैदल चलने में खतरा महसूस होता है। अब तक कई लोग दुर्घटना में बाल-बाल बच चुके हैं। - विनोद कुमार
स्ट्रीट लाइटों को जल्द से जल्द चालू किया जाए। रात में कस्बे में हाईवे पर अंधेरा पसरा रहता है, जिससे हमेशा ही दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। - मुस्तकीम अहमद
अब गर्मियों का सीजन सिर पर है। ऐसे में नाले के पानी की आगे सप्लाई नहीं होती है और सारा पानी एक जगह होता है तो निश्चित रूप से मच्छरों की समस्या पैदा होगी। - राहुल शर्मा
-
हाईवे पर कस्बेवासियों की जो भी समस्या है उसके संबंध में जल्द हाईवे कंपनी से संपर्क कर सभी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। - अशरफ अली खान, स्थानीय विधायक

बाबरी में निर्माणाधीन दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रैसवे का निरीक्षण करते एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें