फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
्र
विज्ञापन

शामली। आप कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। आंधी से प्रभावित किसानों को आर्थिक मदद, डीएपी और अन्य खादों की उपलब्धता समितियों पर कराने की मांग उठाई। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हामिद हुसैन को ज्ञापन भी सौंपा।
दिए ज्ञापन में आप जिलाध्यक्ष सोराम सिंह, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बालेंद्र सिंह ने कहा कि हाल ही में आई आंधी से जिलेभर के किसानों का काफी नुकसान हुआ है। बागों में अधिक नुकसान हुआ। प्रदेश महासचिव मनीष सिंह ने कहा कि आप किसानों के साथ खड़ी है। आप कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान कराएंगे। मौके पर संजीव श्योराज, आरपी शुक्ला, बबलू कश्यप, विनोद बालियान, वीरपाल उपाध्याय, सत्यप्रकाश, राजेंद्र पहलवान, शमीम इलाही आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें