स्कूल में इंटर के टॉपर छात्र सक्षम को मिठाई खिलाते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
शामली में आईसीएसई का सोमवार को रिजल्ट घोषित हो गया है। जिसमें जनपद से हाईस्कूल में अकांक्षा कुंडू और इंटर में सक्षम आर्य ने स्कूल टॉप किया है। रिजल्ट देखते ही परीक्षार्थी खुशी से झूम उठे। शिक्षकों और परिजनों ने स्कूल टॉपर्स को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पूर्वाह्न तीन बजे आईसीएसई का रिजल्ट घोषित हुुआ। आईसीएसई का पूरे जनपद में शामली शहर में सेंट फ्रांसिस मात्र एक अकेला स्कूल है। जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ छात्र-छात्राएं धीरे धीरे स्कूल पहुंचने लगे। जिसके बाद स्कूल में हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट निकालते हुए टॉपर्स सूची तैयार कर बोर्ड पर चस्पा की। छात्र-छात्राओं ने जैसे ही रिजल्ट देखा तो अच्छा रिजल्ट देख खुशी से झूम उठे। प्रधानाचार्य फादर बिजूटोर ने सभी टॉपर्स को बधाई देते हुए आशीर्वाद दिया।
स्कूल में हाईस्कूल में अकांक्षा कुंडू ने 97.83 प्रतिशत और इंटर में सक्षम आर्य ने 96.4 प्रतिशत के साथ स्कूल टॉप किया। फादर बिजूटोर ने बताया कि स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। हाईस्कूल 140 छात्र-छात्राएं और इंटर में 93 छात्र-छात्राओं में सभी अच्छे अंकों के साथ पास हुए है। पिछली बार स्कूल में हाईस्कूल के टॉपर ने 96 प्रतिशत और इंटर के टॉपर्स ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर्स रहे थे। इस बार रिजल्ट प्रतिशत बढ़ा है।
हाईस्कूल में बेटियों ने मारी बाजी
शामली। आईसीएसई के रिजल्ट में इस बार स्कूल की टॉपर्स सूची में हाईस्कूल में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़कर बाजी मारी।
जनपद के सेंट फ्रांसिस स्कूल में सोमवार को आए आईसीएसई के रिजल्ट में हाईस्कूल में लड़कियों का दबदबा नजर आया। जबकि इंटर में बात बराबरी पर मामला रहा। स्कूल द्वारा हाईस्कूल में 24 छात्राओं की टॉसर्स सूची तैयार की है, जिसमें से 15 लड़कियां हैं, जबकि केवल नौ लड़के हैं। हाईस्कूल में लड़कियों का दबदबा रहा। वहीं, इंटर में 14 टॉपर्स छात्र-छात्राओं की सूची तैयार की गई। जिसमें सात लड़के टॉपर्स है और सात ही लड़कियां टॉपर्स मिली। सूची के अनुसार बात बराबरी पर रही। इस बार यूपी बोर्ड के रिजल्ट में भी यही स्थिति रही थी।