फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान से किसान और व्यापारी वर्ग का फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को फायदा होगा
विज्ञापन

शामली।
गांव गोहरनी के प्रधान विपिन राणा का कहना है कि इस साल बाजार में चीनी का दाम कम रहा और गन्ना उत्पादन ज्यादा हुआ। इसके बावजूद पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा भुगतान हुआ है, जो कि किसानों के फायदे में है।
किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी
किसान नेता अनिल मलिक का कहना है कि समय पर भुगतान होने से किसानों को लाभ होगा, लेकिन इस बार पूर्वांचल की चीनी मिलों की अपेक्षा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मिलों से गन्ना मूल्य भुगतान में कमी रही है। यदि किसान को समय पर गन्ना मूल्य भुगतान मिलता है, तो उसकी आर्थिक स्थिति ठीक रहती है।
विज्ञापन

व्यापारियों के लिए बेहतर अवसर होगा
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल का कहना है कि शामली जनपद कृषि आधारित क्षेत्र है। इस कारण 90 प्रतिशत उद्योग भी कृषि आधारित हैं। किसानों को आय अच्छी होने पर उसका लाभ व्यापारी को भी मिलता है। व्यापारियों के लिए बेहतर अवसर होगा। क्योंकि किसान बाजार से सामान की खरीदारी करने तभी निकल पाता है, जब उसकी जेब में पैसा होता है।
विज्ञापन

बाजार को लाभ पहुंचना स्वाभाविक
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग का कहना है कि गन्ना मूल्य का अच्छा भुगतान होने से बाजार को लाभ पहुंचना स्वाभाविक है। फिलहाल तो बाजार की स्थिति बेहतर नहीं है, लेकिन किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान अच्छा मिलता है, तो बाजार भी गुलजार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें