फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आधार कार्ड सेंटर बंद, 16 गांवों के छात्रों की छात्रवृति पर संकट

Thu, 09 Jan 2025 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली, जलालाबाद। हसनपुर लुहारी में दो साल से आधार कार्ड सेंटर बंद होने से छात्रवृति फार्म भरने के लिए छात्रों की दिक्कतें बढ़ गईं हैं। आधार कार्ड अपडेट नहीं होने से भी छात्रों के छात्रवृति फार्म भरे नहीं जा रहे हैं। गांव हसनपुर लुहारी में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में दो साल पहले आधार कार्ड सेंटर बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

इस सेंटर से आसपास की 16 ग्राम पंचायतों के छात्र अपने आधार कार्ड अपडेट कराते थे। छात्र सूरज, नेहा, शुभम ने बताया कि उनके आधार कार्ड से जन्मतिथि व मोबाइल नंबर गलत होने के कारण छात्रवृति फार्म भरने में दिक्कतें आ रहीं हैं, लेकिन आधार कार्ड सेंटर गांव के आसपास भी नहीं होने से उनको छात्रवृत्ति न मिलने का डर सता रहा है।
छात्रों का कहना है कि दस से बीस किलोमीटर की दूरी पर चल रहे आधार कार्ड सेंटर संचालक चार माह बाद आधार कार्ड को अपडेट कराने की तारीख दे रहे हैं। तब तक छात्रवृति फार्म भरने का समय निकल जाएगा।
विज्ञापन

आधार कार्ड सेंटर आसपास नहीं होने के कारण छात्रों को परेशानी हो रही है। आधार सेंटर बंद होने से क्षेत्र के हसनपुर लुहारी, इस्माइलपुर नांगल , ख्यावडी, कादरगढ़, मरगूबगढ़ आदि गांव के छात्रों को परेशानी हो रही है। सेंटर बंद होने से छात्रों को शामली की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें