झिंझाना। पुलिस ने करनाल हाईवे स्थित गांव टपराना के निकट चेकिंग के दौरान युवक को गिरफ्तार कर तीन चोरी की बाइक बरामद की है।
शनिवार को करनाल-हाईवे पर गांव टपराना के निकट चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक भागने लगा। जिनको पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। थाना प्रभारी ने बताया की पकड़ा गया युवक मुरसीद निवासी मोहल्ला आर्यपुरी कैराना है। उसके पास से एक तमंचा कारतूस के अलावा निशानदेही पर तीन बाइक चोरी की कैराना रोड पर गांव गोगावन के जंगल से बरामद की गई है। इनमें एक बाइक करावल नगर शाहदरा से चोरी की गई है। पकड़ा गया युवक कैराना थाने से पूर्व में भी बाइक चोरी में जेल जा चुका है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज चालान कर दिया है।