शामली। अमृत भारत योजना के तहत शामली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बैठने के लिए वेटिंग रूम का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
शामली रेलवे स्टेशन पर वेटिंग रूम नहीं होने के कारण यात्रियोंं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर वेटिंग रूम की मांग की थी। स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर दो कमरों के वेटिंग रूम का निर्माण होगा। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
इसके अलावा प्लेटफार्म एक और दो के बढ़ाने का कार्य भी शुरू कराया गया है। सभी अधिकारियों के कमरे बनकर तैयार है। जल्द ही अधिकारी नए कमरों में शिफ्ट करा दिए जाएंगे।