फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डेरा कलरी में युवक यमुना में डूबा, कैराना में दो किशोर को गोताखोरों ने बचाया

विज्ञापन
बिडौली यमुना नदी में डूबे हुकुम सिंह का फाइल फोटो ।
विज्ञापन
कैराना/बिडौली। बिडौली क्षेत्र के गांव चौतरा यूसुफपुर के मजरे डेरा कलरी के निकट यमुना में नहाते समय तंदूर की रोटी बनाने वाला कारीगर हुकुम सिंह (21) पानी में डूब गया। पुलिस ने पहुंचकर युवक की तलाश शुरू कर दी है। उधर, कैराना में यमुना में नहाते समय पानीपत निवासी दो किशोर पानी में डूब गए। गोताखोरों ने दोनों किशोरों को सकुशल बाहर निकाला। एसपी ने दोनों किशोर की जान बचाने वाले दोनों गोताखोरों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव अहमदपुर निवासी हुकम सिंह विवाह समारोह व अन्य कार्यक्रमों में तंदूर की रोटी बनाने का कार्य करता है। बृहस्पतिवार को वह अपने गांव के साथी हरि और जिंदू के साथ डेरा कलरी में आयोजित कार्यक्रम में तंदूर की रोटी बनाने का कार्य करने गया था। काम खत्म होने के बाद हुकुम सिंह ने अपने साथियों से कहा कि वह अपनी मजदूरी के पैसे ले लो, तब तक वह गंगा दशहरे पर गांव से करीब 300 मीटर दूर यमुना में स्नान करके आता है।
काफी देर बाद भी जब वह वापस नहीं आया तो साथियों ने यमुना पर पहुंचकर उसकी तलाश की तो वहां पर उसके कपड़े व चप्पल मिलीं, लेकिन उसके बारे में पता नहीं चल सका। साथियों ने इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों को मौके पर बुलाया। शाम तक युवक की यमुना में तलाश की जा रही है। युवक के पानी में डूबने की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना है।
विज्ञापन

उधर, कैराना क्षेत्र में यमुना नदी में दोपहर बाद स्नान करते समय विजय (16) निवासी रेत वाला चौक थाना मॉडल टाउन पानीपत और कपिल (17) निवासी खत्ता चौक जिला पानीपत अपने परिवार के साथ गंगा दशहरा पर स्नान करने आए थे। स्नान करते समय दोनों युवक यमुना नदी के गहरे पानी में डूब गए। दोनों युवकों को यमुना नदी में डूबता देख परिजनों ने शोर मचा दिया। इसके बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात प्राइवेट गोताखोर साजिद व बिल्लू ने तुरंत यमुना नदी में छलांग लगा दी। कुछ ही देर बाद गोताखोरों ने दोनों युवकों को यमुना नदी से सकुशल बाहर निकालकर उनकी जान बचाई। परिजनों ने गोताखोरों का आभार व्यक्त किया। एसपी रामसेवक गौतम ने दोनों गोताखोरों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
- यमुना पर गोताखोरों के साथ एनडीआरएफ की टीम रही तैनात
एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि कैराना और बिडौली में यमुना नदी पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर प्राइवेट गोताखोरों के अलावा पहली बार एनडीआरएफ टीम को भी तैनात किया गया। इसके अलावा दोनों स्थानों पर जल बेरिकेडिंग कराई गई। इससे आगे रस्से भी लगवाए गए हैं। यमुना में गहरे स्थानों पर बोर्ड लगाए गए हैं ताकि श्रद्धालु उन स्थानों की तरफ न जाकर सुरक्षित स्थानों पर स्नान कर सकें। गंदेवड़ा संगम पर कंट्रोल रूम बनाया गया है।
- रेत खनन के कारण गहरे गड्ढे ले रहे जान
कैराना। रेत खनन के कारण यमुना नदी में जगह जगह गड्ढे बने हुए हैं। गड्ढों में पानी होने के कारण कोई भी गड्ढों की गहराई नहीं देख पाता और अपनी जान से हाथ धो बैठता है। समय-समय पर यमुना में डूबने से लोगों की मौत हो रही है, लेकिन प्रशासन यमुना नदी पर पक्के घाट का निर्माण तक नहीं करा सका।
14 अक्टूबर 2024 को पानीपत के सब्जी मंडी निवासी अर्जुन (12) और संजय चौक निवासी साहिल (22) की यमुना में डूबने से मौत हो गई थी। पांच अगस्त 2024 को यमुना में स्नान करने के दौरान राजस्थान निवासी महेश शर्मा, बोन्टू और लोकेश की भी यमुना में डूबने से मौत हो गई थी। 22 अप्रैल 2024 को पानीपत निवासी तुषार पांचाल (22) भी यमुना में डूब कर अपनी जान गंवा बैठा था। करीब 11 महीने पहले पानीपत निवासी तीन दोस्तों प्रिंस, विकास और शिवा की भी यमुना में डूबने से मौत हो गई थी। यमुना में डूबने से मौतों का सिलसिला चल रहा है, लेकिन प्रशासन यमुना में होने वाली मौतों पर रोक लगा नहीं पा रहा है।। डीएम का कहना है कि यमुना नदी किनारे घाट बनाने के लिए योजना तैयार कर भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें