फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कुत्ते के काटने के तीन माह बाद युवक की रेबीज से मौत

Fri, 03 Jan 2025 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना में मृतक जावेद अली का फाइल फोटो-परिजन
विज्ञापन
शामली, कैराना। तीन माह पहले पालतू कुत्ते के काटने से युवक को रेबीज हो गया था। इसके चलते युवक की शुक्रवार को मौत हो गई। बाद में युवक के शव को गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक किया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला गुलशन नगर निवासी जावेद अली (20) की बृहस्पतिवार देर शाम रेबीज के कारण मौत हो गई। मृतक के पिता हाजी सादीन ने बताया कि करीब तीन माह पहले उसके बेटे को पालतू कुत्ते ने अंगुली पर काटा था। बेटे को टिटनेस का इंजेक्शन लगवा दिया था।
10 दिन बाद कुत्ता कहीं चला गया था जिसके बाद से कुत्ते का पता नहीं चला था। करीब 15 दिन पहले उसके बेटे जावेद की तबीयत खराब होने लगी तो पहले शामली में दो प्राइवेट हास्पिटल में उपचार कराया। लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर पानीपत के अस्पताल व बाद में दिल्ली के दो अस्पतालों उपचार कराया गया। जहां डाक्टरों ने बताया कि इसको रेबीज हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम उसके बेटे की घर पर ही मौत हो गई। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था तथा वकालत की दो साल पूर्व पढ़ाई पूरी कर ली थी। मृतक अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें