फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कोतवाली क्षेत्र में रविवार अपराह्न पानीपत रोड पर वाहन के इंतजार में खड़े युवक की पिकअप से टक्कर लगने से मौत हो गई जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। हादसे में मृतक का ताऊ बाल-बाल बचा। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

बाबरी थानाक्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा निवासी हितेश पुत्र मोहित (20) अपने ताऊ अजय और साथी मनीष निवासी गांव भनेड़ा थानाभवन के साथ पानीपत रोड पर आईटीआई के समीप वाहन के इंतजार में खड़ा था। इसी दौरान कैराना की तरफ से जा रही पिकअप ने उनको टक्कर मार दी। इससे हितेश व मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए और अजय बाल-बाल बच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप को कब्जे में ले लिया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। शामली ले जाते समय रास्ते में हितेश की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। हितेश इकलौता पुत्र था और उसके एक बड़ी बहन है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक के ताऊ अजय निवासी हिरनवाड़ा की तहरीर पर पिकअप चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें