फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सर्पदंश से पीड़ित बकरे को लेकर लेकर सीएचसी पहुंचा युवक

Sat, 12 Sep 2026 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
सीएचसी शामली में इलाज के लिए बकरे को लेकर पहुंचा युवक। स्रोत वीडियोग्रेब
विज्ञापन
शामली। शहर के मोहल्ला सलेक विहार निवासी उजेफा शुक्रवार दोपहर अपने बकरे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचा। युवक ने चिकित्सक से कहा कि उसके बकरे को सुबह खेत में सांप ने डस लिया। वह गिड़गिड़ाया कि मरीज को छोड़कर पहले बकरे को एंटीस्नेक वेनम वैक्सीन लगा दो। चिकित्साधीक्षक डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि यह इंसानों का अस्पताल है, यहां पशुओं का इलाज नहीं होता। बकरे के इलाज के लिए पशु चिकित्सालय ले जाओ। उजेफा ने बताया कि उसे पशु अस्पताल वालों ने ही सीएचसी पर भेजा है। इसके बाद युवक बकरे को ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें