शामली दिल्ली रोड पर अंधेड़ की मौत के बाद हंगामा करते लोग । संवाद
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड पर क्रेन से कुचलकर साइकिल सवार फैक्टरी के श्रमिक महेंद्र सिंह (60) की मौत हो गई। श्रमिक कुकर फैक्टरी से ड्यूटी खत्म कर साइकिल से घर जा रहे थे। परिजनों व ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया और क्रेन में तोड़फोड़ की। श्रमिक के पुत्र ने क्रेन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
गांव सिंभालका निवासी महेंद्र सिंह शहर में दिल्ली रोड स्थित कुकर फैक्टरी में काम करते थे। बृहस्पतिवार की देर रात ड्यूटी खत्म कर फैक्टरी से बाहर निकले और साइकिल से घर के लिए चले थे। फैक्टरी से कुछ दूर चलते ही पीछे से खेड़ीकरमू की तरफ से आई क्रेन (हाइड्रा) ने टक्कर मार री और क्रेन के अगले पहिये के नीचे कुचले गए।
चालक ने क्रेन को फिर पीछे किया तो दोबारा से फिर पहिये के नीचे आकर कुचले गए और उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद क्रेन चालक मौके से भाग गया। परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया । इस दाैरान क्रेन का शीशा भी टूट गया। ग्राीमणों ने क्रेन चालक की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने क्रेन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
शामली दिल्ली रोड पर अंधेड़ की मौत के बाद हंगामा करते लोग । संवाद
शामली दिल्ली रोड पर अंधेड़ की मौत के बाद हंगामा करते लोग । संवाद