फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ठगी कर रही एक महिला सहित पांच आरोपी दबोचे

Fri, 03 Feb 2023 05:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
- सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शामली, कैराना। गांव भूरा में मानवाधिकार भ्रष्टाचार निवारण संघ के नाम के आई कार्ड लेकर राशन डीलर से ठगी करने का प्रयास कर रही एक महिला सहित पांच आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों में से एक पूर्व प्रधान पुत्र बताया जा रहा है।
शुक्रवार को गांव भूरा में एक महिला और चार व्यक्ति गले में मानवाधिकार व भ्रष्टाचार निवारण संघ के आई कार्ड डालकर गांव में राशन डीलर को धमकी दे रहे थे कि तुम राशन की कालाबाजारी करते हो तथा तुम्हारे विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों ने राशन डीलर से पांच हजार रुपये की मांग की। इसी दौरान ग्रामीणों को शक हो गया। ग्राम प्रधान पति पिंकी चौहान व ग्रामीण विपिन शर्मा व समीत आदि ने आरोपियों को पकड़ लिया तथा उनसे पूछताछ की। ग्राम प्रधान पति ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसआई रविंद्र कुमार महिला पुलिस के साथ गांव भूरा पहुंचे और सभी आरोपियों को कोतवाली ले गए। पकड़े गए तीन व्यक्ति आर्यपुरी देहात व एक व्यक्ति मोहल्ला दरबार खुर्द और महिला आर्यपुरी देहात की बताई जा रही है। पकड़ा गया एक युवक पूर्व ग्राम प्रधान पुत्र है। ग्राम प्रधान पति पिंकी चौहान ने बताया कि पकड़े गए आरोपी कई दिन से गांव में घूमकर लोगों को ठग रहे थे। आज भी राशन डीलर से रुपयों की मांग की थी। वहीं, पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें