थानाभवन सीएचसी में विलाप करते मृतक युवक के परिजन।
- फोटो : SHAMLI
जलालाबाद। क्षेत्र के गांव इरशाद पुर निवासी रविंद्र (17) पुत्र पप्पू कक्षा 12 का छात्र है। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े दस बजे वह अपने चचेरे भाई रोहित के साथ बाइक से सामान खरीदने के लिए जलालाबाद जा रहा था। जैसे ही वह ग्रीन वैली स्कूल के पास तिराहे पर पहुंचे तो अचानक से बाइक फिसल गई। जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान रविंद्र ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि परिजनों की ओर से किसी भी पुलिस कार्रवाई के लिए मना कर दिया है। जिसके बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए। पुलिस के अनुसार रविंद्र तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।