फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: स्वतंत्रता दिवस पर जिले में राष्ट्रध्वज के साथ मौन यात्रा निकाली जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को शहर में राष्ट्रध्वज के साथ मौन यात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में उनके आवास पर 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, 15 अगस्त को लेकर बैठक हुई। इसमें कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि सर्वप्रथम विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम को लेकर हनुमान टीला अग्रसेन भवन में विभाजन विभीषिका से संबंधित अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रध्वज के साथ मौन यात्रा निकली जाएगी। मुख्य आयोजन पर विभाजन विभीषिका के दौरान विस्थापित परिवारों के सदस्यों को आमंत्रित कर त्रासदी के दौरान प्राणोत्सर्ग करने वाले लोगों की याद में मौन श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके उपरांत बैठक में जिलाधिकारी ने 15 अगस्त की तैयारी के संबंध में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तैयार कर दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें