शामली।कलक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तहसीलदार कार्यालय के पास रसेल वाइपर प्रजाति का जहरीला सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही वहां मौजूद फरियादियों और कर्मचारियों में भगदड़ मच गई।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया। वन विभाग के डीएफओ जगदेव सिंह ने बताया कि रसेल वाइपर अत्यंत जहरीला सांप होता है, जो कोबरा से भी अधिक खतरनाक माना जाता है। यह प्रजाति आमतौर पर राजस्थान और शुष्क क्षेत्रों में पाई जाती है। उन्होंने बताया कि सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया है।