फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
कैराना पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल बदमाश शेरखान - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन

कैराना (शामली)। 15 दिन पहले एटीएम में चोरी के प्रयास के मास्टर माइंड 15 हजार के इनामी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की। पुलिस ने आरोपी का उपचार कराने के बाद उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

26 जुलाई की रात में शामली रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम की दीवार में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास किया गया था। मामले में पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, तभी से मामले का मास्टरमाइंड शेर खान निवासी इमामबाड़ा तथा एक अन्य आरोपी फरार चल रहा था। बुधवार रात पुलिस को जगनपुर रोड पर आरोपी के होने की सूचना मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी। पुलिस को देख कर आरोपी ने तमंचे से फायर किए। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में शेरखान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर, खोखा कारतूस व एक चोरी की बाइक बरामद की। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि एटीएम में चोरी करने के प्रयास में फरार आरोपी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। बाद में पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें