शामली। सिलावर में गवाही देकर लौटे व्यक्ति पर घर में घुसकर हमला कर दिया। गांव निवासी सनी तरार ने आदर्श मंडी थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके चाचा कुलतार सिंह ने वर्ष 2023 में गांव के चार लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जो वर्तमान में कैराना कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि 25 मार्च को कुलतार सिंह कोर्ट में गवाही देकर घर लौटे। रात करीब 8:30 बजे सिंधू अपने दो साथियों के साथ उनके घर में घुस आया और उनके साथ मारपीट की और मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सिंधू और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद