फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एक जिला एक व्यजंन में 45 कारोबारियों की सूची कानपुर निदेशालय को भेजी

Sun, 03 May 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। एक जिला एक व्यंजन में गुड-शक्कर एवं खांडसारी से जुडे 45 कारोबारियों की सूची जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से कानपुर उद्योग निदेशालय को भेजी गई है। निदेशालय से सूची स्वीकृत होने के बाद बैंकों से ऋण उपलब्ध कराकर उद्यमियों को मेले-प्रदर्शनी में भेजने के लिए अनुबंध किया जाएगा।
विज्ञापन


शामली जिला गुड़-शक्कर एवं खांडसारी कारोबार के लिए प्रदेश में प्रसिद्ध है। जिले में ढाई सौ से ज्यादा कोल्हू- क्रशर खांडसारी यूनिट काम कर रही है। यहां से गुड-शक्कर खांड और चीनी से बनी रेवड़ी- गजक आदि उत्पाद बनाकर समूचे देश में बिक्री के लिए भेजे जाते है। प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2017 में एक जिला एक उत्पाद में शामली को रिम- धुरा, मुजफ्फरनगर जिले में गुड-खांडसारी और लकड़ी कारोबार को शामिल कर प्रोत्साहित किया था। शासन ने एक जिला एक व्यंजन में शामली जिले के गुड़- शक्कर एवं खांडसारी इकाइयों को शामिल किया गया है। जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त रितिका गुप्ता ने बताया कि जिले से गुड -शक्कर खांडसारी इकाइयों के 45 उद्यमियों की सूची कानपुर उद्योग निदेशालय को भेजी गई है। कानपुर निदेशालय की ओर से एक व्यंजन में शामिल लोगो को प्रोत्साहित करने के लिए ऋण उपलब्ध कराकर मेलों में उत्पादकों की प्रदर्शनी के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें