फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: इयरफोन लगाकर ट्रैक पर घूम रहे श्रमिक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Tue, 17 Sep 2024 01:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। एलम रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से सहारनपुर को जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से सोमवार को श्रमिक गोपाल की मौत हो गई। कानों में इयरफोन लगाने के कारण युवक को ट्रेन के आने की जानकारी नहीं हुई। जिस कारण वह काल के गाल में समा गया।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के ओबरा निवासी मजदूर छोटू का 25 वर्षीय बेटा गोपाल एलम की आजादनगर कॉलोनी में किसान सुनील पंवार के यहां पर खेतीबाड़ी करता था। पिछले एक साल से वह सुनील के यहां पर था। बताया कि सोमवार को दोपहर करीब 12:30 बजे वह कानों में इयरफोन लगाकर एलम रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक से जा रहा था। इसी बीच अचानक ही दिल्ली से सहारनपुर को जाने वाली ट्रेन आ गई। इयरफोन लगाने के कारण ट्रेन के आने का पता नहीं लग सका।
ट्रेन की चपेट में आने से श्रमिक की तुरंत ही मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पाते ही जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंची। पिता छोटू ने बताया कि मरने से कुछ समय पूर्व ही उसने परिजनों से बात की थी। कहा था कि वह जल्द ही घर पर आएगा। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन


लोगों को किया जा रहा जागरूक, फिर भी नहीं मान रहे
जीआरपी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंधू का कहना है कि कुछ लोग रेलवे ट्रैक पर घूमते समय इयरफोन का प्रयोग करते हैं, जिसके कारण वह हादसे का शिकार हो जाते हैं। अभियान चलाकर लोगों से अपील की जा रही है कि वह इयरफोन लगाकर ट्रेक पर नहीं घूमे, वाहन चलाते समय भी इयरफोन का प्रयोग करने से बचे। मगर कुछ लोग जागरूक नहीं होने का नाम नहीं ले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें