कांधला। कस्बे के मोहल्ला रायजादगान स्थित शाकंभरी देवी भवन में नवरात्र के उपलक्ष्य में भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई।
मंदिर में माता की पालकी को सजाया गया। इसके बाद शोभा यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर ढोल नगाड़ों के साथ कस्बे में भ्रमण किया। शोभायात्रा में मंदिर प्रबंधक भृगुवंशी आशुतोष पांडे, शुभम भार्गव ,जयप्रकाश भार्गव, मोहित गुप्ता, अक्षय शर्मा, कुणाल शर्मा, गुड्डू अग्रवाल, सृष्टि भार्गव आदि मौजूद रहे। उधर, क्षेत्र के गांव पंजोखरा से नवरात्र शुरू होते ही भक्तों की टोली पैदल यात्रा करते हुए माता शाकंभरी देवी के दर्शन करने के लिए गई थी। माता शाकंभरी देवी के दर्शन करने के बाद भक्तों की टोली शनिवार को क्षेत्र के गांव फजलपुर मां दुर्गा मंदिर पहुंची। मंदिर में भक्तों ने हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया। मौके पर ग्राम प्रधान शिव कुमार, ओमपाल, भूरा, संजय, सोनू, विजयपाल, अमित, कालेराम, नीरज, रिंकू, जनक, अभिषेक आदि मौजूद रहे।